रामकृष्णा नगर मोड़ से मीठापुर फ्लाइओवर तक दिन भर लगता रहा जाम, रुक-रुक कर निकलती रही गाड़ियां

Updated at : 05 Jun 2020 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
रामकृष्णा नगर मोड़ से मीठापुर फ्लाइओवर तक दिन भर लगता रहा जाम,  रुक-रुक कर निकलती रही गाड़ियां

रामकृष्णा नगर मोड़ से मीठापुर फ्लाइओवर तक दिन भर लगता रहा जाम, रुक-रुक कर निकलती रही गाड़ियां

विज्ञापन

पटना : न्यू बाइपास पर गुुरुवार को रामकृष्णा नगर मोड़ से मीठापुर फ्लाइओवर तक दिन भर रह-रह कर जाम लगता रहा. इसके कारण रुक-रुक कर गाड़ियां निकलती रहीं. दोेपहर 12 बजे से 2 बजे तक यह अधिक लंबा था और इसके कारण लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी. डीएसपी तीन अनिल कुमार ने बताया कि इसकी वजह नाला उड़ाही के बाद उसके मलबे को सड़क पर डाल देना है.

इसके कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा जाने आने लायक नहीं रहा है जबकि पिछले दो-तीन दिनों से आने-जाने वाले वाहनों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है. इसके कारण गुुरुवार को दोपहर 11 बजे से ही न्यू बाइपास पर रामकृष्णा नगर से नंदलाल दपरा तक जाम लगने लगा.

दोपहर 12 बजे तक सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यह जाम और भी भीषण हो गया और लगभग आधा घंटा तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा. इसके कारण मीठापुर फ्लाइओवर तक वाहनों की कतार लग गयी. दोपहर दो बजे के बाद वाहनों को आवागमन ठीक हुआ. हलांकि शाम में पांच बजे से छह बजे तक फिर से जाम लगता रहा और वाहन रुक रुक कर गुजरते रहे.

पटना मसौढ़ी रोड में भी लगा रहा जाम पटना मसौढ़ी रोड में भी दिन भर रुक रुक कर जाम लगता रहा. इसकी वजह फोर लेन निर्माण के कारण सड़क के दोनों तरफ चल रहा काम है. इससे सड़क पर क्रेन व भारी ट्रकों का आवागमन भी बढ़ा है, जिसके कारण वाहनों का आवागमन रह रह कर बाधित हो जा रहा था और जाम लग जा रहा था.

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन