ePaper

पैदल चलना दुश्वार, वाहनों ने बदला मार्ग

Updated at : 18 Jan 2025 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
पैदल चलना दुश्वार, वाहनों ने बदला मार्ग

मुख्य संपर्क मार्ग शेरशाह पथ में पश्चिम दरवाजा से सादिकपुर के बीच नमामि गंगे की ओर से कराये जा रहे कार्य को लेकर बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटना सिटी

शहर के मुख्य संपर्क मार्ग शेरशाह पथ में पश्चिम दरवाजा से सादिकपुर के बीच नमामि गंगे की ओर से कराये जा रहे कार्य को लेकर बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से बांस-बल्ला लगा उसकी घेराबंदी कर दी गयी है. वहीं पंचायत भवन के पास मार्ग को बंद कर देने से वाहनों के परिचालन का मार्ग बदल गया है. इससे पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले भी नमामि गंगे की ओर से यहां पर कार्य कराने के लिए बड़ा सा गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया था और कार्य को आधा-अधूरा कराया गया था. उस समय लगभग दो माह तक इसी तरह की स्थिति रही थी. अब फिर से चैंबर बनाने और अन्य कार्य के लिए गड्ढा किया गया है. ऐसे में आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी हो रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए खोदे गये गड्ढे का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाये. लोगों का शिष्टमंडल महापौर सीता साहू व वार्ड 58 की पार्षद श्वेता कुमारी से भी कार्य को जल्द कराने की मांग रखी है. गड्ढा के कारण वाहनों का मार्ग बदलने से जाम लग रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन