पटना: भूतनाथ रोड में सेवानिवृत्त अधिकारी का आइफोन चोरी, बैरिया बस स्टैंड से दो बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अगमकुआं थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के अगमकुआं में सेवानिवृत्त अधिकारी का iPhone दुकान से चोरी हो गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों चोरों को बैरिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह का आइफोन बदमाशों ने गायब कर दिया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैरिया बस स्टैंड के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में अगमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

दुकान से सामान खरीदते समय हुई चोरी

बताया जाता है कि भूतनाथ रोड निवासी मिथिलेश सिंह एक दुकान में सामान खरीदने गए थे, तभी किसी ने उनका आइफोन गायब कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मिथिलेश सिंह के बेटे ने तुरंत मोबाइल फोन की लोकेशन निकाली और पुलिस को सूचना दी.

सिम बदलकर खाते से निकासी की थी तैयारी

पुलिस के सहयोग से बैरिया बस स्टैंड के समीप दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया और चोरी गया आइफोन भी बरामद कर लिया गया. आरोपियों ने खाते से रकम निकालने के उद्देश्य से सिम को दूसरे मोबाइल फोन में लगा लिया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी निकासी टल गई.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी

अगमकुआं थानाध्यक्ष ने दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

Also Read: पटना: एलसीटी घाट पर गंगा में डूबा छात्र, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, पिता का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन