ePaper

Patna: तीन आभूषण कारोबारियों के यहां छापा, 70 किलो सोना, 5500 किलो चांदी देख अधिकारियों के उड़े होश!

Updated at : 06 Jun 2025 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Patna : पटना के बाकरगंज में वाणिज्य कर विभाग की अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. तीन आभूषण विक्रेताओं के यहां छापेमारी कर 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद की है. इन आभूषणों की कीमत 120 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. यह कार्रवाई कर चोरी की शिकायतों के बाद की गई है.

विज्ञापन

Patna : पटना के बाकरगंज में वाणिज्य कर विभाग की अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. तीन आभूषण विक्रेताओं के यहां छापेमारी कर टीम ने 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद की है. इन आभूषणों की कीमत 120 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. वाणिज्य कर विभाग द्वारा यह कार्रवाई कर चोरी की शिकायतों के बाद की गई है.

बेहिसाब लेन-देन की थी सूचना

वाणिज्य कर विभाग के सूत्रों के अनुसार छापेमारी में बड़े पैमाने पर बेहिसाब लेन-देन का पता चला है. छापेमारी टीम ने जब सोना-चांदी की खरीद बिल और दूसरे दस्तावेज की मांग तो तीनों कारोबारियों ने हाथ खड़े कर दिए. यह बड़ी मात्रा में चोरी का संकेत देता है. तीनों कारोबारियों ने स्वेच्छा से तुरंत 90 लाख रुपये का भुगतान किया. छापेमारी के बाद इन कारोबारियों के परिसरों को सील कर दिया गया है. टीम की कार्रवाई जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पर्याप्त आंकड़ा और साक्ष्य जुटाने के बाद कारवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बाकरगंज में बड़े पैमाने पर बिना वैध बिल के सोना-चांदी का कारोबार हो रहा है. इस सूचना के बाद विभाग की विशेष शाखा ने आंकड़ा जुटाने के बाद कारवाई की है. कागजात खंगाले जा रहे हैं और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कारवाई होगी.

इसे भी पढ़ें: Samrat Choudhary: ‘एक ने देश को लूटा तो एक ने…’, राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी का तीखा प्रहार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन