Indo-Nepal Border: भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात ‘बॉर्डर इंट्रक्शन टीम’ क्या है ? बन चुकी है सुरक्षा की नई दीवार

Indo-Nepal Border: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिती लगातार बनी हुई है. इस बीच खबर है कि, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष ‘बॉर्डर इंट्रक्शन टीम’ की तैनाती भी कर दी गई है, जो हर एक गतिविधि पर पैनी नजर बनाई हुई है. बता दें कि, बिहार में भी कई विशेष स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी गई है.
Indo-Nepal Border: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिती लगातार बनी हुई है. देश भर के लोग भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं. ऐसे में बात करें भारत-नेपाल बॉर्डर की तो, वहां पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है. सभी तरह के संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर जवानों की तैनाती की गई है. इस बीच खबर है कि, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष ‘बॉर्डर इंट्रक्शन टीम’ की तैनाती भी कर दी गई है, जो हर एक गतिविधि पर पैनी नजर बनाई हुई है.
पुरूषों से ज्यादा महिला जवानों की संख्या
‘बॉर्डर इंट्रक्शन टीम’ की बात करें तो, इसकी खासियत यह है कि, इसमें पुरूषों से ज्यादा महिला जवानों की संख्या है. इन्हें भारत-नेपाल के मैत्री पुल और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है. वहीं, महिला जवानों की उपस्थिती से आम लोगों के बीच विश्वास और सुरक्षा का भाव बढ़ा है. यह भी बता दें कि, इस टीम के जवान कोई विशेष वर्दी में नहीं रहते हैं बल्कि सामान्य सफारी सूट में ही तैनात रहते हैं.
‘बॉर्डर इंट्रक्शन टीम’ कैसे करती है काम ?
इसके अलावा बता दें कि, ‘बॉर्डर इंट्रक्शन टीम’ एसएसबी का ही एक मजबूत हिस्सा है. इस टीम के जवान दिखते सामान्य जरूर हैं, लेकिन इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है. उनकी बातचीत की कला, बुद्धि, कौशल और त्वरित निर्णय उन्हें हर किसी से अलग बनाती है. आम लोगों की तरह ही व्यवहार कर संदिग्ध परिस्थितियों पर नजर रखने में माहिर होते हैं. इस टीम के जवानों के हथियार की बात करें तो, उनका असली हथियार उनकी गहन निगरानी क्षमता और संवाद शैली है, जिससे वे जल्द ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर लेते हैं.
Also Read: Bihar Weather: अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज ? विभाग का बड़ा अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










