36.52 करोड़ के सात निवेश प्रस्तावों को सैद्धांतिक सहमति

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 1:02 AM

विज्ञापन

- सचिवालय स्तरीय राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में लिया गया निर्णय- 20.36 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को वित्तीय क्लियरेंस

विज्ञापन

– सचिवालय स्तरीय राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में लिया गया निर्णय

– 20.36 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को वित्तीय क्लियरेंस

संवाददाता,पटना

सचिवालय स्तरीय राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की गुरुवार को हुई. बैठक में दो करोड़ से अधिक के सात निवेश प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गयी. इन प्रस्तावों में करीब 36.52 करोड़ के निवेश संभावित हैं. इन प्रस्तावों को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली आगामी राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में भेजने की अनुशंसा की गयी. वहां से इन निवेश प्रस्तावों को प्रथम क्लियरेंस दिया जायेगा.

उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खासतौर पर मनियारपुर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड, एसएपीएल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, तथागत राइस प्राइवेट लिमिटेड, नविता फूड्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य इकाइयों को अनुशंसा प्रदान की गयी है.

बैठक में साथ ही कुल तीन इकाइयों के लिए 20.36 करोड़ के संभावित निवेश के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की आगामी बैठक में भेजे जाने की अनुशंसा भी की गयी. इसके अतिरिक्त दो करोड़ तक पूंजी निवेश के, स्टेज-1 के कुल पांच प्रस्ताव, जिसमें संभावित पूंजी निवेश 4.68 करोड़ का है, को भी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी. इसके अलवा एक अन्य इकाई के लिए 1.93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है.

बैठक में सचिव बंदना प्रेयषी के अलावा उद्योग निदेशक आलोक रंजन घोष, खाद्य प्रसंस्करण निदेशक रवि प्रकाश, बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी, अग्नि शमन के पदाधिकारी, वाणिज्यकर पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी एवं उर्जा विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन