Bihar Weather: अगले 48 घंटे सर्द हवाओं की चपेट में रहेगा बिहार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Jan 2025 9:34 PM
बिहार मौसम खबर
Bihar Weather: बिहार को लेकर दिए अपडेट में आइएमडी ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अगले दो-तीन दिन बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा.
Bihar Weather: बिहार में बुधवार को तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तरी-पछुआ हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया. आइएमडी के मुताबिक अगले दो दिन इसी तरह ठंड बने रहने के आसार हैं. आइएमडी ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो से तीन दिन राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जायेगी. आइएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी अगले कई दिन तक कोहरा छाया रह सकता है.
कहां-कहां के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
आइएमडी ने ताजा अपडेट में बताया कि नौ जनवरी यानी गुरुवार को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में और 10 जनवरी यानी शुक्रवार को उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार में घने कोहरे के छाये रहने के आसार हैं. आइएमडी ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

जारी रहेगी कंपाने वाली ठंड
बिहार में अगले कुछ दिनों तक सर्द पछुआ चलते रहने की संभावना है. इसकी वजह से कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी. बुधवार को ठंडी हवाओं के चलते पूरे राज्य में गया को छोड़ कर सभी जिलों में उच्चतम तापमान 20 डिग्री से भी कम आ गया है. खास बात रही कि इन सर्द हवाओं ने दिन में खिली धूप को भी बेअसर कर दिया. गया में राज्य का सर्वाधिक उच्चतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान छपरा में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
मौसमी बदलावों की वजह से वाल्मीकिनगर, दरभंगा और सुपौल में हल्की बरसात दर्ज की गयी है. 10 जनवरी के बाद से राज्य में ठंड का एक नया दौर शुरू हो सकता है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को सक्रिय हो रहा है. इसके एक-दो दिन बाद बिहार में ठंड बढ़ने की आशंका है. हालांकि इस बारे में आइएमडी ने अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, IMD ने बताया अगले कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










