हॉकी इंडिया को हॉकी बिहार के सीओएम के बारे में जानकारी नहीं : राणा

Updated:
विज्ञापन

हॉकी इंडिया को हॉकी बिहार के सीओएम के बारे में जानकारी नहीं : राणा

विज्ञापन

पटना : हॉकी इंडिया को हॉकी बिहार के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) के बारे में जानकारी नहीं है. इसका खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआइ) से हुआ है. वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी राणा प्रताप सिंह उर्फ मुकेश ने हॉकी इंडिया से हॉकी बिहार के बारे में जानकारी मांगी थी कि 2010 से अबतक कितने चुनाव हुए हैं और अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष के पदों पर कौन-कौन इस दौरान चुने गये. इस सवाल का जवाब हॉकी इंडिया ने नहीं दिया. बल्कि उन्होंने मुकेश को जवाब दिया की आप यह सभी जानकारी हॉकी बिहार के खिलाफ साजि

आपके शहर में

विज्ञापन

श के लिए इकट्ठा कर रहे हैं. इसलिए इसका जवाब नहीं दिया जायेगा. इसके अलावा अन्य सवालों का जवाब भी यह कहकर टाल दिया गया कि इस जवाब का मास पब्लिक से कोई मतलब नहीं है.

मुकेश ने कहा कि मैंने कई बार हॉकी इंडिया से आरटीआइ के माध्यम से सूचना मांगी, लेकिन हरबार जवाब देने के बजाये. उनके द्वारा नियम का हवाला देकर टाल दिया गया. बिहार में लगातार हॉकी की खराब होती हालात का जिम्मेदार हॉकी बिहार ही नहीं हॉकी इंडिया भी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन