आत्महत्या करने स्टेशन आयी महिला की जीआरपी ने बचायी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोमवार को ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट और प्रताड़ित करने के बाद विवाहिता ने आत्महत्या करने को लेकर बिहटा रेलवे स्टेशन पहुंची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिहटा

सोमवार को ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट और प्रताड़ित करने के बाद विवाहिता ने आत्महत्या करने को लेकर बिहटा रेलवे स्टेशन पहुंची. इस दौरान स्टेशन पर निरीक्षण कर रहे जीआरपी की नज़र स्टेशन परिसर में गोद में ली हुई बच्ची के साथ रोते बिलखते महिला पर पड़ी. महिला का आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट की घटना से तंग आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के लिए स्टेशन पर पहुंची. जीआरपी ने समझा बुझाकार शांत करवाते हुए उसे उसके परिजनों को सौप दिया. बिहटा थाना क्षेत्र के पाण्डेयचक निवासी कृति कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व बिहटा राघोपुर निवासी बलेथ नट के साथ हुई थी. उसे एक वर्ष की बेटी है. जीआरपी थाना प्रभारी आरती सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने आयी महिला को एक बच्ची के साथ बचाकर उसे उनके परिजन के हवाले किया गया है. परिजन द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर अग्रिम करवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन