बेलछी में किराना कारोबारी को दुकान में घुस गोलियों से भूना

Updated:
विज्ञापन

बेलछी थाना क्षेत्र के बाघाटीला गांव में शनिवार की रात कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर किराना कारोबारी को गोलियों से भून दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाढ़

बेलछी थाना क्षेत्र के बाघाटीला गांव में शनिवार की रात कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर किराना कारोबारी को गोलियों से भून दिया. इस दौरान कई गोलियां किराना दुकानदार कारू कुमार को लगी है. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कई राउंड फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी दो अभिषेक कुमार और थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच पड़ताल की. वहीं परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, कारू कुमार अपनी दुकान में बैठा हुआ था .दिन भर का व्यवसाय का हिसाब-किताब हो रहा था. दुकान बंद करने के पहले ही रेकी कर रहे बदमाश आ धमके और दुकानदार कारू कुमार पर कई गोलियां दाग दी. दुकानदार को बचाव का मौका नहीं मिला. खून से लथपथ होकर दुकानदार जमीन पर गिर पड़ा. जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपित हथियार लहराते हुए भाग निकले .ग्रामीणों का कहना है कि हत्या की वारदात पुरानी रंजिश को लेकर हुई है .कुछ दिन पहले यज्ञ के दौरान दुकानदार के साथ विवाद हुआ था. आशंका है कि इसी विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्या आपसी दुश्मनी के कारण होने की संभावना है . पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है. हत्या की वारदात में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. हत्या के बाद दुकानदार के परिजनों में दहशत है. फिलहाल पुलिस इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन