गोपाल खेमका के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, गार्ड ने बताई चौंकाने वाली बात!

Updated:
विज्ञापन

Gopal Khemka Murder Case Patna: शुक्रवार देर रात अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए जाने माने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी. वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.आइए बताते हैं घटना पर गोपाल खेमका के भाई और गार्ड ने क्या कहा ?

विज्ञापन

Gopal Khemka Murder Case Bihar: गांधी मैदान थाना क्षेत्र में रामगुलाम चौक के पास खेमका की हत्या के बाद शहर में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था, जिसके बाद शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके आवास लाया गया. घटना के बाद गोपाल खेमका के भाई शंकर खेमका और गार्ड ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस पता नहीं कहां थी ? 

आपके शहर में

विज्ञापन

गोपाल खेमका के भाई ने क्या कहा ? 

व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर उनके भाई शंकर खेमका ने कहा कि जैसा कि लोग अक्सर पूछते हैं – क्या कोई धमकी थी, कोई विवाद था, या कोई चेतावनी के संकेत थे – एक परिवार के तौर पर हमें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है. अमूमन ये घर से ऑफिस के लिए निकलते हैं और फिर शाम में घर आ जाते हैं. कभी क्लब क्लब चले गए या कभी हाजीपुर वाली फैक्ट्री चले गए.”

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 

शंकर खेमका ने कहा,” थाना पता नहीं क्या कर रहा था ? सो रहा था या ड्यूटी कर रहा था. उनको इस मामले की खबर क्यों नहीं है ? उन्हे बुलेट की आवाज नहीं सुनाई दी. 01:33 में गांधी मैदान की पुलिस पहुंची थी. दो बजे के पास-पास SDPO आए. उसके बाद ढाई बजे के आसपास शहर की एसपी मैडम आई थी. हमलोगों के सामने वो ऐसे आकर खड़े हो गए जैसे वो तमाशा देख रहे हो. हमलोगों ने उन्हे बताया कि यहां घटना हुई है. 

गार्ड ने क्या कहा ? 

व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर सुरक्षा गार्ड राम पारस ने कहा, “मैं ड्यूटी पर था. जब हॉर्न बजा तो मैं आया.  इससे पहले कि मैं गेट खोल पाता, मैंने आवाज़ सुन ली थी. जब मैंने गेट खोला तो देखा कि साहब (गोपाल खेमका) हॉल में लेटे हुए थे.”

मौके पर पहुंची FSL की टीम 

घटना के बाद मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. अब तक की जांच में पुलिस को घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. 

पुलिस ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर टाउन डीएसपी-2 प्रकाश ने बताया, “हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जितने भी संभावित सबूत हैं, उन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन जांच लगातार जारी है।”

Also read: इस बच्चे को क्या दिलासा दूं..? गोपाल खेमका की हत्या पर पप्पू यादव ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

बिहार पुलिस ने किया सोशल मीडिया पोस्ट 

बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “गांधी मैदान थानांतर्गत एक बिजनेसमैन के गोली लगने से मृत्यु हो जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई है। सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से कुछ खोखा बरामद किया गया है।”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन