बिहार में टीबी मरीजों के लिए सरकार ने खोला खजाना, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपए

Updated:
विज्ञापन

Good News: बिहार में अब टीबी मरीजों को पांच सौ रुपये की जगह एक हजार रुपये मिलेंगे. बढ़ी हुई राशि एक नवंबर से लागू कर दी जाएगी. केंद्र सरकार ने 'निक्षय पोषण योजना' के तहत मिलने वाली राशि अब दोगुनी कर दी है.

विज्ञापन

Good News: बिहार में अब टीबी मरीजों को पांच सौ रुपये की जगह एक हजार रुपये मिलेंगे. बढ़ी हुई राशि एक नवंबर से लागू कर दी जाएगी. केंद्र सरकार ने ‘निक्षय पोषण योजना’ के तहत मिलने वाली राशि अब दोगुनी कर दी है. इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अपर सचिव एवं मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने पत्र जारी किया है.

उन्होंने बताया है कि अप्रैल 2018 से नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत टीबी के इलाजरत मरीजों को 500 रुपये दिये जाते थे. स्टेट आइइसी ऑफिसर (टीबी) बुशरा अजीम ने बताया कि उपचाराधीन और नये सभी टीबी मरीजों को बढ़ी हुई यह राशि एक नवंबर से मिलेगी. इस निर्णय से राज्य के करीब 1.54 लाख से अधिक टीबी मरीजों को लाभ मिलेगा.

बिहार के तीन शहरों में खुलेगा 100 बेड का इएसआइ अस्पताल

इएसआइसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) ने मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और भागलपुर में 100-100 बेडों का अस्पताल खोलने की मंजूरी दे दी है. इसके बनने से राज्य के अंतर्गत निगम से संबद्ध बीमित लोगों और उनके आश्रितों के इलाज की सुदृढ व्यवस्था हो सकेगी. नयी दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में इएसआइसी की 194वीं बैठक में यह फैसला लिया गया.

Also Read: बिहार में नवजात को मिलेगी निःशुल्क एंबुलेंस की सुविधा, इस योजना के तहत मिलेगा लाभ

इस बैठक में बिहार से श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद शामिल हुए. अस्पताल खोलने के लिए मुजफ्फरपुर को दो करोड़ नौ लाख 25 हजार 918 रुपये का भुगतान किया गया है. 5.07 एकड़ भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग से मिला है. इएसआइसी की मंजूरी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

बेगूसराय में अस्पताल के लिए 5.5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई

बेगूसराय के बरौनी में 100 बेड वाले इएसआइसी अस्पताल और डीसीबीओ (डिस्पेंसरी सह शाखा कार्यालय) खाेलने के लिए 5.5 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गयी है. भागलपुर में 100 बेड का अस्पताल बनाने के लिए भी निगम ने सैद्धांतिक सहमति दी है. बैठक में इएसआइसी बिहार से संबंधित लंबित मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई का अनुरोध किया गया.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन