युवती का मोबाइल छीन व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगा दी अश्लील तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपित ने शादी करने का दबाव देने पर पहले तो युवती का मोबाइल छीन लिया.

विज्ञापन

मसौढ़ी . बीते करीब पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपित ने शादी करने का दबाव देने पर पहले तो युवती का मोबाइल छीन लिया. उसके बाद उसके व्हाट्सएप के स्टेट्स पर उसकी अश्लील तस्वीर लगा दी. युवती ने उसके खिलाफ मसौढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोपित राहुल कुमार गंगाचक मलिकाना मोहल्ला निवासी रामदेव दास का पुत्र है. पीड़िता युवती दूसरे मोहल्ले की रहने वाली है. उसका आरोप है कि राहुल के साथ बीते पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया. जब शादी करने की बात होती तो वह मुकर जाता है. बीते सोमवार को वह घर लौट रही थी, तब रास्ते में उससे बकझक हो गयी और इस दौरान उसने उसका मोबाइल छीन लिया. उसी दिन रात में वह उसके घर पहुंचा और मारपीट की. उसने उसकी मां के साथ भी मारपीट की. दूसरे दिन उसने उसके ही मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेट्स पर उसकी अश्लील फोटो डाल दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन