गांधी मैदान : जाम से राहत नहीं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 11:08 PM
. राजधानी के गांधी मैदान इलाके में लगातार चौथे दिन जाम की स्थिति बनी रही. गुरुवार को एक्जीबिशन रोड से गांधी मैदान मुख्य सड़क पर गाड़ियों की संख्या अधिक हो जाने के कारण करीब एक किलोमीटर तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा.
पटना . राजधानी के गांधी मैदान इलाके में लगातार चौथे दिन जाम की स्थिति बनी रही. गुरुवार को एक्जीबिशन रोड से गांधी मैदान मुख्य सड़क पर गाड़ियों की संख्या अधिक हो जाने के कारण करीब एक किलोमीटर तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर पांच के पास बने गोलंबर पर चारों तरफ से आ रही गाड़ियों को रेंग-रेंग कर करीब एक किलोमीटर तक जाम झेलना पड़ा. वहीं जेपी गोलंबर व एसबीआइ बैंक के नीचे रास्ते पर गाड़ी पार्क होने की वजह से भी वाहनों को आने-जाने में समस्या झेलनी पड़ी. दोपहर करीब 3 बजे वाहनों की संख्या कम होते ही जाम धीरे-धीरे खुलने लगी. वहीं करगिल चौक से राम गुलाम चौक पर भी मेट्रो निर्माण के कारण सड़कों का चौड़ीकरण घट जाने के कारण व वाहनों के परिचालन से जाम की स्थिति बनी रही. वहीं सड़क पर खड़ी यातायात पुलिस से भी जाम से राहत नहीं मिल पर रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










