ePaper

पीएम व सीएम आयुष्मान कार्ड का मुफ्त निर्माण 10 तक

Updated at : 03 Dec 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम व सीएम आयुष्मान कार्ड का मुफ्त निर्माण 10 तक

राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 10 दिसंबर तक मुफ्त हेल्थ कार्ड का निर्माण कराया जा रहा है.

विज्ञापन

राज्य में 1039 प्राइवेट और सरकारी अस्पताल है सूचीबद्ध

संवाददाता,पटना

राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 10 दिसंबर तक मुफ्त हेल्थ कार्ड का निर्माण कराया जा रहा है. विभाग द्वारा 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों और छूटे हुए राशन कार्डधारियों का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है. कार्ड निर्माण के बाद सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में पांच लाख तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. विभाग द्वारा इसके लिए दो टॉल फ्री नंबर 104 और 14555 जारी किया गया है. किसी भी नागरिक को कार्ड बनाने के संबंध में इन नंबरों पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है.

राज्य में अभी तक तीन करोड़ 60 लाख 40 हजार कार्डधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है. योजना के तहत मरीजों के इलाज पर कुल खर्च छह करोड़ 86 लाख 17 हजार किया गया है. आयुष्मान भारत योजना का लाभ राज्य के कुल 1039 सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में दी जा रही है. इसमें 587 सरकारी अस्पताल और 452 प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं. राज्य में सर्वाधिक अस्पताल पटना जिले में सूचीबद्ध किये गये हैं जहां पर मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है. हालांकि, सबसे अधिक मरीजों का इलाज मुजफ्फरपुर जिले में किया जा रहा है. आयुष्मान हेल्थ कार्ड से मरीजों को हड्डी टूटने, डायलिसिस कराने, मानसिक रोग, आंखों का ऑपरेशन, नवजात शिशु का इलाज, महिला एवं प्रसूति रोग का इलाज व यूरोलॉजी सहित इमरजेंसी और भर्ती कराने से लेकर सर्जरी की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन