ePaper

सीमा शुल्क की टीम ने लाखों रुपये के विदेशी सौंदर्य प्रसाधन सामग्री को किया जब्त

Updated at : 10 Sep 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा शुल्क की टीम ने लाखों रुपये के विदेशी सौंदर्य प्रसाधन सामग्री को किया जब्त

सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय पटना के तहत मोतिहारी प्रमंडल के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर सिकटा बाजार समीप स्थानीय पुलिस के सहयोग से नेपाली और विदेशी सौंदर्य सामग्री एक कमरे से जब्त की. इसका अनुमानित मूल्य 11 लाख 20 हजार रुपए है.

विज्ञापन

मोतिहारी प्रमंडल के अधिकारियों ने सिकटा बाजारा के समीप जब्त किया संवाददाता,पटना सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय पटना के तहत मोतिहारी प्रमंडल के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर सिकटा बाजार समीप स्थानीय पुलिस के सहयोग से नेपाली और विदेशी सौंदर्य सामग्री एक कमरे से जब्त की. इसका अनुमानित मूल्य 11 लाख 20 हजार रुपए है.जब्त किए गए सौदर्य प्रसाधन सामग्री बिना किसी वैद्य कागजात के अवैध रूप से रखा गया था.भारत सरकार द्वारा नेपाली और विदेश के सौदर्य प्रसाधन सामग्री का आयात विभिन्न नियमों का पालन किए बिना लाना और बिक्री करना भारतीय बाजारों में प्रतिबंधित है.अधिकारियों ने बताया कि जब्त प्रसाधन सामग्री नियमों के विरुद्ध तस्करी कर भारत में लाया गया था, क्योंकि इन प्रसाधन सामग्री को सीमा शुल्क और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान किए बगैर हमारे देश में तस्करी कर लाया गया था. जब्ती में शामिल अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं. तस्करी के खिलाफ सघन और व्यापक अभियान चलाया जा रहा है:सीमा शुल्क आयुक्त (निवारण) सीमा शुल्क आयुक्त (निवारण) यशोवर्धन पाठक के दिशा निर्देश में तस्करी के खिलाफ सघन और व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत तस्करी कर लाए जा रहे सामान लगातार जब्त किए जा रहे हैं. सीमा शुल्क आयुक्त (निवारण) ने बताया कि तस्करों द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र से ट्रेन और सड़क मार्ग से अवैध तरीके से विदेशी सामान लाए जा रहे हैं. बिहार एवं झारखंड के इलाकों में इसकी बिक्री की सूचना है. तस्करी रोकने के लिए पटना सीमा शुक्ल कार्यालय मुस्तैद है. तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान भी चलाए जा रहे हैं. तस्करी विरोधी अभियान में सहयोग करने वाले रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों एवं सूचना देने वाले व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन