डियामन्ट कप शतरंज प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ी शीर्ष पर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 1:12 AM
गोला रोड स्थित एक होटल आयोजित डियामन्ट कप फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में छह चक्रों की समाप्ति के बाद साढ़े पांच अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं.
पटना. गोला रोड स्थित एक होटल आयोजित डियामन्ट कप फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में छह चक्रों की समाप्ति के बाद साढ़े पांच अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं. गुरुवार को छठे चक्र में बोर्ड नंबर एक पर सफेद मोहरों से खेलते हुए द्वितीय वरीयता प्राप्त सुजीत कुमार सिन्हा को पटना के पीयूष कुमार ने अंक साझा करने पर मजबूर कर दिया. बोर्ड नंबर दो, तीन, चार और पांच पर कांटे की टक्कर के बीच निर्णायक बाजियां हुईं. दो नंबर बोर्ड पर राज्य के दो पूर्व चैंपियन सौरव रूप और सुधीर कुमार सिन्हा के बीच खेली गयी रोमांचक बाजी सुधीर के पक्ष में रही. तीसरे नंबर बोर्ड पर कई ओपन रेटिंग टूर्नामेंट के विजेता बेगूसराय के किशन कुमार ने सफेद मोहरों से खेलते हुए पटना के शिवम वर्मा को पराजित किया. चार नंबर बोर्ड पर पटना के विजय कुमार ने बंगाल के धीमान मित्रा को हराया. झारखंड के सुधाकर ने मोतिहारी के राम चरण को पराजित किया. छठे चक्र की समाप्ति के बाद साढ़े पांच अंक लेकर सुधीर कुमार सिन्हा, विजय कुमार, किशन कुमार, सुधाकर प्रेम दत्त और विवेक शर्मा संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










