बिहटा में हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार, कार जब्त

Updated:
विज्ञापन
बिहटा में हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार, कार जब्त

बिहटा के नेऊरा थाना की पुलिस ने कार से जा रहे पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बिहटा. बिहटा के नेऊरा थाना की पुलिस ने कार से जा रहे पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की पहचान बिहटा थाना निवासी अनंत प्रसाद का पुत्र अनिश कुमार, जानीपुर थाना निवासी सत्यानंद कुमार का पुत्र चमन राज, सगुना मोड़ निवासी अजय कुमार का पुत्र मनीष कुमार, नेऊरा थाना के बसौढ़ा गांव निवासी श्यामबाबू सिंह का पुत्र नितिश कुमार सिंह उर्फ प्रदुमन और पप्पू सिंह का पुत्र रौशन कुमार के रूप में किया गया है. दानापुर डीएसपी 2 पंकज मिश्रा ने बताया कि नेऊरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय को पुलिस ने बिहटा-खगौल मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने एक कार को रूकवाया. कार में बैठे हुए लोग भागने लगे, तो पुलिस ने सभी पांच को पकड़ लिया. तलाशी में लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ कार को भी जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन