Bihar News: यज्ञ वेदी की आग ने पूरे मंडप को जलाकर किया खाक, अफरा-तफरी का बना माहौल

Updated:
विज्ञापन

बिहटा में चल रहे यज्ञ स्थल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यज्ञ वेदी से उठी आग की लपटों ने पूरे पंडाल को जलाकर खाक कर दिया. दमकल की गाड़ियां आने के बाद आग को बुझाया जा सका.

विज्ञापन

बिहटा में यज्ञ स्थल पर उस समय अफरा तफरी मच गया जब यज्ञ स्थल में भीषण आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पूरा मंडप जलकर खाक हो गया. जानकारी मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाडी पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहटा के विष्णपुरा के बगीचा में सात दिवसीय यज्ञ महोत्सव चल रहा था. यज्ञ का उल्लास अचानक हड़कंप में तब्दील हो गया. उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब हवनकुंड में नारियल बलास्ट हो गया. आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गया. यज्ञ स्थल का मंडप धू धू कर जलने लगा और देखते ही देखते पूरा मंडप जलकर खाक हो गया.

आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. यज्ञ स्थल पर अफरा-तफरी आ माहौल बन गया. लोगों ने आग लगने की जानकारी अग्निशमन कार्यालय और बिहटा थाना को दी लेकिन जबतक प्रशासन के तरफ से कोई बचाव कार्य किया जाता तबतक पूरा पंडाल जलकर खाक हो चुका था. ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने के लिए भरपूर कोशिश की लेकिन आग ने इतना विकराल रुप धारण कर लिया था कि लोगों की मेहनत बेकार गयी.

Also Read: Bihar: मदरसा के क्लास रूम में मिला लापता किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अगलगी की इस घटना से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. आग बुझाने के लिए करीब आधे घंटे के बाद दमकल मौके पर पहुंची और फिर आग पर काबू पाया गया.अगलगी की इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. कुछ लोग इसे धार्मिक एंगल से जोड़कर भी देख रहे हैं.

(बिहटा से बैजू कुमार की रिपोर्ट)

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन