निर्माणाधीन अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी आग
. आशोपुर रोड स्थित निर्माणाधीन आरडी हाइट अपार्टमेंट ब्लॉक एक की तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी,
दानापुर. आशोपुर रोड स्थित निर्माणाधीन आरडी हाइट अपार्टमेंट ब्लॉक एक की तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने का पता चलने पर अपार्टमेंट में काम कर रहे मजदूर बाहर निकले. आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और डेढ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया. पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है. बताया जाता है कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट 18 मंजिल की है. तीसरी मंजिल पर ऑफिस व गोदाम में आग लगने से पेंट समेत अन्य सामान जल कर राख हो गये. फायर अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि आशोपुर रोड में आरडी बिल्डर द्वारा आरडी हाइट निर्माणाधीन अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी. आग लगने की जांच की जा रही है. अभी तक बिल्डर द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए