पति के अवैध संबंध से तंग होकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

Patna News : रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सोरंगपुर की विवाहिता ने छह माह की बच्ची को बिलखता छोड़ सुसाइड कर लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फुलवारीशरीफ

रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सोरंगपुर की विवाहिता ने छह माह की बच्ची को बिलखता छोड़ सुसाइड कर लिया. आरोप है कि विवाहिता के पति का अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर भी वह नहीं मान रहा था और पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया था. मृतका के परिवार वालों ने पति के खिलाफ रामकृष्ण नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका स्वराज कोमल उर्फ निशा कुमारी के मौसेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसकी मौसेरी बहन निशा की शादी रामकृष्ण नगर के आनंद उर्फ रोहित के साथ दो साल पहले हुई थी. निशा के पति रोहित कुमार रामकृष्ण नगर और पटना के गांधी मैदान के पास टी स्टॉल चलाता है. बताया जाता है कि निशा के पति रोहित का अवैध संबंध था, जिसका निशा विरोध कर रही थी. पत्नी के विरोध पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद वह बच्ची को लेकर निशा मायके रामकृष्ण नगर थाना के ही सोरंगपुर में रहने लगी. बुधवार की रात मायके के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली. इसकी सूचना परिवार के लोगों ने थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद उसका पति घर छोड़कर फरार हो गया. राम कृष्ण नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला के परिवार वालों के आवेदन पर छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन