ePaper

गन्ना किसानों को मिले सीएम गन्ना विकास योजना का लाभ : मंजीत

Updated at : 21 Nov 2024 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
गन्ना किसानों को मिले सीएम गन्ना विकास योजना का लाभ : मंजीत

जदयू के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने गन्ना उद्याेग मंत्री कृष्णनंदन पासवान से मिल कर गन्ना किसानों को सीएम गन्ना विकास योजना का पूर्ण लाभ दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

गन्ना उद्योग मंत्री से मिल कर सौंपा ज्ञापन संवाददाता,पटना जदयू के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने गन्ना उद्याेग मंत्री कृष्णनंदन पासवान से मिल कर गन्ना किसानों को सीएम गन्ना विकास योजना का पूर्ण लाभ दिलाने की मांग की है. श्री सिंह ने गन्ना उद्योग मंत्री को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है. श्री सिंह ने ज्ञापन में कहा कि गोपालगंज, छपरा, सीवान, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण समेत राज्य के 11 अन्य जिलों में सबसे ज्यादा गन्ना का उत्पादन होता है. यहीं सर्वाधिक चीनी मिलें भी हैं. जलजमाव से एवं जल निकासी की सुविधा नहीं होने से गन्ना की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. सर्वाधिक नुकसान गन्ने की फसल का होता है. उन्होंने सरकार से राज्य के सभी गन्ना उत्पादित क्षेत्र में जल जमाव/जल निकासी से संबंधित खेतों का सर्वेक्षण करने के लिए जल संसाधन विभाग से अनुरोध किये जाने की मांग की,ताकि जल जमाव की समस्या का निदान हो सके. श्री सिंह ने गन्ना उद्योग विभाग द्वारा राज्य के गन्ना किसानों एवं गन्ना आधारित उद्योगों के विकास के लिए जारी की गयी केन केयन पोर्टल में मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना से संबंधित सभी योजनाओं को शामिल कर गन्ना किसानों को अनुदान लाभ उपलब्ध कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन