ePaper

गर्म हसुआ से प्लास्टिक की बाल्टी काटने में विस्फोट, बच्ची की मौत

Updated at : 25 Dec 2024 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
गर्म हसुआ से प्लास्टिक की बाल्टी काटने में विस्फोट, बच्ची की मौत

मसौढ़ी थाना के भलुआ गांव के उपेंद्र कुमार के घर में बीते सोमवार की देर शाम आग में गर्म कर हसुआ से प्लास्टिक की बाल्टी काटने के दौरान बाल्टी में गैस भर गया, जिससे हुए विस्फोट से बाल्टी में आग लग गयी.

विज्ञापन

हादसे में बच्ची की मां व फुआ गंभीर रूप से हुईं घायल

मसौढ़ी . मसौढ़ी थाना के भलुआ गांव के उपेंद्र कुमार के घर में बीते सोमवार की देर शाम आग में गर्म कर हसुआ से प्लास्टिक की बाल्टी काटने के दौरान बाल्टी में गैस भर गया, जिससे हुए विस्फोट से बाल्टी में आग लग गयी. इस घटना में पास में रही उपेंद्र कुमार की पांच वर्षीया पुत्री श्रृष्टि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी और श्रृष्टि की मां पूजा कुमारी (35) व फुआ गूंजन कुमरी (30) गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया जाता है कि उपेंद्र कुमार की पत्नी पूजा कुमारी बीते सोमवार की देर शाम प्लास्टिक की एक बाल्टी को दो टुकड़ों में करने के लिए मोमबत्ती जला हसुआ गर्म की और उससे बाल्टी काटने लगी. इसी दौरान बाल्टी में गैस भर गया और विस्फोट हो आग लग गयी. घटना में पास में रही श्रृष्टि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी व पूजा कुमारी और गूंजन कुमारी घायल हो गयी. इधर, मंगलवार को चपौर पंचायत की मुखिया श्वेता सिन्हा, वार्ड सदस्य अरूण प्रसाद और धीरज कुमार, अनिल कुमार, अजीत पांडेय और सुजीत कुमार उनके घर पहुंचे और संवेदना जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन