52 लाख का एस्टीमेट बने छह माह बीते, पर नहीं बनी सड़क

Updated:
विज्ञापन

बड़े-बड़े गड्ढे और उसमें जमे पानी के कारण पटेल नगर में शकुंतला मार्केट से बाबा चौक की ओर जाने वाली सड़क का हाल बुरा है.

विज्ञापन

पटना. बड़े-बड़े गड्ढे और उसमें जमे पानी के कारण पटेल नगर में शकुंतला मार्केट से बाबा चौक की ओर जाने वाली सड़क का हाल बुरा है. इससे लोगों को हर दिन परेशानी हो रही है. छह माह पहले स्थानीय वार्ड पार्षद ने इस सड़क के बेहद टूटे लगभग 500 फुट लंबे और 20 फुट चौड़े हिस्से का पुनर्निर्माण कराने के लिए 52 लाख का एस्टीमेट बना कर पटना नगर निगम के अधिकारियों को दिया था .लेकिन छह माह बीतने के बावजूद अब तक इस इसे मंजूरी नहीं मिली है.लगभग 500 फुट तक टूटी और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण इधर से गुजरने वाले वाहन सवारों और उसमें बैठे लोगों को तेज झटका झेलना पड़ता है. कई बाइक सवार यहां बाइक के अचानक तेजी से उछलने के कारण फिसल कर गिर भी चुके हैं और उस पर बैठे लोग चोटिल हो चुके हैं. ऊबड़-खाबड़ सड़क और गड्ढों में जमे पानी के कारण इधर से होकर पैदल आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है और वे गड्ढे से होकर वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे पड़ने से परेशान रहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन