निजी नर्सिंग में एडमिशन के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा
पैरामेडिकल कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है.
संवाददाता, पटना :
आपके शहर में
बीएससी नर्सिंग में नामांकन के लिए अभ्यर्थी काे 12वीं की वार्षिक परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व अंग्रेजी में 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. एमएससी नर्सिंग के आवेदक को बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग में 55 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्णता के साथ एक साल का कार्यानुभव भी जरूरी है. पाेस्ट बीएससी नर्सिंग के लिए 12वीं उत्तीर्णता के साथ जीएनएम और आरएनआरएम का सर्टिफिकेट होना चाहिए. बीफॉर्मा और पैरामेडिकल बैचलर कोर्स के लिए अभ्यर्थी को 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी या फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथेमैटिक्स में उत्तीर्ण होना आवश्यक है. एमफॉर्मा व पैरामेडिकल पीजी कोर्स के लिए संबंधित में स्नातक होना अन���वार्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए