पटना में दूध लेने घर से निकली 75 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत, पटना-दुमका एक्सप्रेस की चपेट में आई

Updated:
विज्ञापन

मृतक महिला की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khusrupur Train Accident : खुसरूपुर में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें 75 वर्षीय माया देवी की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. वह दूध लेने घर से निकली थीं और रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थीं.

विज्ञापन

खुसरूपुर से नवीन कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Khusrupur Train Accident : पटना में गुरुवार की सुबह खुसरूपुर में रेल पोल संख्या 68/513 डाउन लाइन पर दर्दनाक हादसा हो गया. दूध लेने घर से निकली 75 वर्षीय माया देवी, पति स्वर्गीय केदार प्रसाद, रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान 13344 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत

बताया गया कि माया देवी रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं. इसी दौरान पटना-दुमका एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और वह ट्रेन की चपेट में आ गईं. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

कम सुनाई देने की बात सामने आई

स्थानीय लोगों और जानकारों के अनुसार, माया देवी को कान से कम सुनाई देता था. आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय उन्हें ट्रेन की हॉर्न या आवाज सुनाई नहीं दी होगी. हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

परिवार में मचा कोहराम

माया देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वह अपने पीछे एक बेटा, एक पोता और दो पोतियों को छोड़ गई हैं. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जीआरपी कर रही मामले की कार्रवाई

हादसे के बाद जीआरपी पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : बाढ़ में जेवर दुकान पर ग्राहक बनकर आए बदमाश, ऑनलाइन पेमेंट के बहाने दुकानदार के सिर पर हथौड़े से किए 4 वार, पटना रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन