ePaper

इडी ने विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का मांगा रिकॉर्ड

Updated at : 20 Jun 2024 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
इडी ने विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का मांगा रिकॉर्ड

टाॅपर घाेटाले के आरोपी बच्चा राय के आर्थिक स्राेत की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) जुटा रहा है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

टाॅपर घाेटाले के आरोपी बच्चा राय के आर्थिक स्राेत की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) जुटा रहा है. मामले में इडी की ओर से बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया है, जिसमें इडी ने बच्चा राय के विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में पिछले 10 साल में हुए नामांकन और फीस का रिकाॅर्ड मांगा है. विवि से पूछा गया है कि सत्र 2011-12 से 2022-23 तक काॅलेज में बीएड, एमएड और डीएलएड में कितने छात्राें का नामांकन हुआ है. काॅलेज का फी स्ट्रक्चर क्या है और किस तरीके से फीस ली जाती है यानी फीस सीधे काॅलेज वसूलता है या विद्यार्थियाें से फीस लेकर विश्वविद्यालय काॅलेज काे देता है. इससे पहले अप्रैल में इडी ने काॅलेज के खिलाफ कार्रवाई के लिए विवि के कुलसचिव के साथ ही एनसीटीई को भी पत्र भेजा था. इडी का पत्र मिलने के बाद विवि की ओर से कार्रवाई के लिए लॉ ऑफिसर जिम्मेदारी दी गयी थी. मालूम हो कि टॉपर घोटाला सामने आने के बाद 6 जून, 2016 काे इडी ने पटना के कोतवाली थाने में अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन