Double Encounter: रातों रात गोपालगंज पुलिस का रौद्र रूप, एक के बाद एक ताबड़तोड़ किए दो एनकाउंटर
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Apr 2025 12:15 PM
Double Encounter: बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. इसके साथ ही सीधे एनकाउंटर का सिलसिला शुरू हो गया है. दरअसल, गोपालगंज जिले की पुलिस रौद्र रूप में आ गई है और रातों रात 2 अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर किया.
Double Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गया है. पिछले दिनों से लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच अब पुलिस ने एनकाउंटर का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसी क्रम में बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आई है, जहां रातों रात पुलिस ने रौद्र रूप धारण किया और डबल एनकाउंटर किया. गोपालगंज पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों के बीच खौफ पैदा हो गई है.
दो अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर
बता दें कि, 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने एनकाउंटर किया. जिसमें 4 लोगों को गोली लगी है. पहला एनकाउंटर मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में हुआ, जहां रंगदारी के मामले में एक युवक पर गोली चलाई गई. तो वहीं दूसरा एनकाउंटर कुचायकोट थाना क्षेत्र के चंवर इलाके में हुआ, जहां गैंगरेप के तीन बदमाशों पर फायरिंग हुई.
रंगदारी के मामले में युवक को मारी गोली
पहले एनकाउंटर की बात करें तो, वह मीरगंज थाना के सवरेजी गांव का है. बताया जा रहा है कि, बीते 26 अप्रैल को ही मीरगंज थाना क्षेत्र के मंगलम ज्वेलर्स के व्यवसायी प्रवीण सोनी से अपरधियों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी को लेकर शिकायत पीड़ित व्यवसायी की ओर से मीरगंज थाने में दी गई. जिसके बाद सोमवार की देर रात पुलिस के सहयोग से प्रवीण सोनी 5 लाख रुपये लेकर अपराधियों को देने बताए गए ठिकाने पर मीरगंज के सवरेजी गांव के पास पहुंच गए जहां अपराधियों ने पुलिस को देखते ही गोलियों की बौछार करनी शुरू कर दी. इधर, से पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी. जिसमें एक अपराधी घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है.
गैंगरेप के आरोपियों को मारी गोली
दूसरे एनकाउंटर की बात करें तो, गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. तो वहीं, इस दौरान भी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से गोलियां चलाई गई. जिसके बाद गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा. पुलिस और अपराधियों के बीच इस मुठभेड़ में गैंगरेप के तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद तीनों गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. तीनों अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Also Read: Encounter In Bihar: बिहार के गोपालगंज में एनकाउंटर, बलात्कार के तीन आरोपियों पर पुलिस ने बरसाई गोलियांhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/encounter-in-bihar-police-shot-three-accused-of-physically-abused-a-girl
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










