पूरे बिहार में 20 जून तक हर हाल में धान व मक्का बीज का वितरण करें

Updated:
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शारदीय (खरीफ ) फसल की बुआई के लिए 20 जून तक हर हाल में किसानों को बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

– उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को दिया आदेश – संकर धान 30,000 क्विंटल, हाई यील्डिंग धान प्रभेद 30,069 क्विंटल वितरण का लक्ष्य संवाददाता, पटना उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शारदीय (खरीफ ) फसल की बुआई के लिए 20 जून तक हर हाल में किसानों को बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि इस सीजन में बीज वितरण के लक्ष्य निर्धारित कर दिये गये हैं. संकर धान बीज वितरण का लक्ष्य 30,000 क्विंटल, हाई यील्डिंग धान प्रभेद का 30,069 क्विंटल, संकर मक्का के लिए 9,500 क्विंटल तथा अरहर के लिए 9,740 क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं. बीज वितरण की जिलावार निगरानी करें अधिकारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बीज वितरण की प्रगति की जिलेवार नियमित निगरानी की जाय. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा बीजों के वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से एवं किसानों की आवश्यकता के अनुरूप क्रियान्वित की जायेगी. इसके लिए कृषि विभाग द्वारा जिलेवार लक्ष्य निर्धारित कर दिये गये हैं. बीजों की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जा रही है. प्रमाणित बीजों का अधिक उपयोग करें किसान मंत्री ने कहा है कि किसान कृषि विभाग की ओर से वितरित उन्नत एवं प्रमाणित बीजों का अधिकाधिक उपयोग करें. वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर उत्पादन में वृद्धि लाएं. यह पहल ‘विकसित बिहार–समृद्ध किसान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन