मगध महिला कॉलेज- विकसित भारत के लिए विज्ञान में महिलाएं विषय पर हुई चर्चा

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
मगध महिला कॉलेज- विकसित भारत के लिए विज्ञान में महिलाएं विषय पर हुई चर्चा

मगध महिला कॉलेज की साइंस एंड आइटी सोसाइटी की ओर से कॉलेज के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज की साइंस एंड आइटी सोसाइटी की ओर से कॉलेज के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया. इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत के लिए उत्प्रेरक रहा. कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेंद्र प्रसाद वर्मा, मुख्य वक्ता देवप्रिया दत्ता (तरुमित्र की युवा समन्वयक), डॉ साधना झा (अंकुरम रोबो की संस्थापक-निदेशक) और साइंस एंड आइटी सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य डॉ एनपी वर्मा ने विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और महिलाओं की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता देवप्रिया दत्ता ने स्टेम के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर विशेष व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल सहायक की भूमिका में नहीं हैं, बल्कि देश के आर्थिक और वैज्ञानिक विकास में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. वहीं डॉ साधना झा ने अपनी उद्यमिता यात्रा साझा करते हुए छात्राओं को कौशल विकास और सरकारी नवाचार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विज्ञान विभागों की ओर से पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, डिजिटल पोस्टर, स्लोगन, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री वीडियो और भाषण जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अंत में डॉ उषा कुमारी और अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन तृषा सिन्हा और आयुषी कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन तृषा सिन्हा ने किया.

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन