ePaper

2740 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार: नितिन

Updated at : 29 Jul 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
2740 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार: नितिन

कैबिनेट से 2740 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दिये जाने पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया है.

विज्ञापन

पटना. कैबिनेट से 2740 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दिये जाने पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा है कि यह योजनाएं राज्य के समग्र विकास की दिशा में मजबूती प्रदान करेगी. इससे विकास को रफ्तार मिलेगी. मंत्री ने कहा कि छपरा शहर में गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने से छपरा शहर की वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही एम्स से दीघा रेल-सह-सड़क पुल के पटना छोर तक दो लेन सड़क, चार लेन एलिवेटेड सड़कऔर एनएचएआइ के अधूरे कार्यों को पूरा करने एवं दीघा से अशोक राजपथ को जोड़ने के लिए अतिरिक्त संपर्क मार्ग से जेपी गंगा पथ, एम्स व दीघा क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राजधानी के नेहरू पथ पर डा राम मनोहर लोहिया पथ चक्र के निर्माण से यातायात की समस्या का समाधान होगा. मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस विजन को साकार करेंगी, जिसके तहत 2027 तक राज्य के किसी भी हिस्से से पटना तक अधिकतम साढ़े तीन घंटे में पहुंचना संभव हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन