गंगोत्सव में नृत्य नाटिका ‘गंगा अवतरण’ का मनोहारी मंचन

Updated:
विज्ञापन

सनातनी गंगा फाउंडेशन, गंगोत्री धाम व आइडीपीटीएस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को दीघा घाट पर आयोजित 11 दिवसीय गंगोत्सव 24 के तहत नृत्य नाटिका गंगा अवतरण का मनोहारी मंचन किया.

विज्ञापन

लाइफ रिपोर्टर @ पटना सनातनी गंगा फाउंडेशन, गंगोत्री धाम व आइडीपीटीएस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को दीघा घाट पर आयोजित 11 दिवसीय गंगोत्सव 24 के तहत नृत्य नाटिका गंगा अवतरण का मनोहारी मंचन किया. इसका मंचन आदित्या श्रीवास्तव एवं उनके समूह ने किया.. बक्शी विकास द्वारा निर्देशित इस नृत्य नाटिका की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पूरी टीम को फाउंडर कैप्टन प्रवीण कुमार ने सनातनी गंगा सम्मान से अलंकृत किया. इससे पूर्व घाट पर क्षत्रिय समाज द्वारा गंगा आरती की गयी. मौके पर मती वीणा मानवी व उनकी टीम, समरेंद्र सिंह, निशा सिंह को सम्मानित किया गया. हास्य कलाकार संजय वर्मा व जय वर्मा ने अपनी कला प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया. मौके पर लीला सिन्हा, शिशिर साहू, हरीश सेमवाल, बीएस तिवारी, प्रियांशु पांडे आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन