अपराधियों ने घर पर चढ़ कर गोलीबारी की

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों ने पूर्व के विवाद और हत्या की नीयत से बहपूरा गांव निवासी सतेंद्र कुमार नामक व्यक्ति के घर पर चढ़कर दर्जनों राउंड गोलीबारी की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बिहटा बहपूरा गांव में सोमवार देर शाम अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व के विवाद और हत्या की नीयत से बहपूरा गांव निवासी सतेंद्र कुमार नामक व्यक्ति के घर पर चढ़कर दर्जनों राउंड गोलीबारी की. हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नही है. अचानक हुई गोलीबारी की घटना से परिजन और ग्रामीण सहमे गये. किसी तरह से ग्रामीणों ने बिहटा पुलिस को सूचना दी.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन खोखा को बरामद किया है. इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने कहा की गोलीबारी होने की सूचना प्राप्त हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन