Coronavirus in Bihar: बिहार में 825 बैंककर्मी व अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, अनलॉक के बाद बैंकों में तेजी से फैला संक्रमण

Ajmer: A municipal worker sprays disinfectant on his colleagues after they cremated the body of a woman who died due of COVID-19, at a crematorium in Ajmer, Tuesday, June 9, 2020. (PTI Photo) (PTI09-06-2020_000080B)
Coronavirus in Bihar सूबे में अनलॉक होने के बाद कोरोना महामारी की चपेट में सबसे अधिक बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी आये हैं. अब तक विभिन्न बैंकों के 825 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये है
पटना : सूबे में अनलॉक होने के बाद कोरोना महामारी की चपेट में सबसे अधिक बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी आये हैं. अब तक विभिन्न बैंकों के 825 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये है. इनमें से आठ कर्मचारी और अधिकारी मौत के शिकार हो चुके हैं. इसे लेकर बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी काफी दहशत में हैं.
बैंकों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर बैंक संगठनों ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक तथा एसएलबीसी के संयोजक को पत्र लिखकर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गुहार लगायी है, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हो सकी है. बैंक संगठनों ने आंदोलन तक की धमकी दी है. जानकारी के अनुसार 400 से ज्यादा बैंककर्मियों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है और लगभग 1200 से ज्यादा बैंककर्मी होम कोरेंटिन में हैं.
कोरेंटिन सेंटर की मांग : बैंककर्मियों के शीर्ष संगठन युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (बिहार इकाई) के संयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि सीएम और उप मुख्यमंत्री को दो सप्ताह पूर्व अहम बिंदुओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. सिंह ने विषम परिस्थितियों में संक्रमित कर्मियों के लिए जिला व राज्य स्तर पर अलग अस्पताल और कोरेंटिन सेंटर की मांग की है.
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था संभालने के लिए लॉकडाउन में बैंकों को बंदी से मुक्त रखा गया है. लेकिन कोरोना के कहर से बैंक कर्मियों में दहशत है. बिहार में अब तक आठ अधिकारी व कर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है. लॉकडाउन में सबसे ज्यादा ऋण वितरण व वसूली पर प्रभाव पड़ा है.
एक नजर में (कोरोना संक्रमितों की संख्या)
स्टेट बैंक 500
बैंक ऑफ बड़ौदा 100
पंजाब नेशनल बैंक 50
यूनियन बैंक 50
इलाहाबाद बैंक 25
दक्षिण और उत्तर बिहार
ग्रामीण बैंक 50
अन्य बैंकों के लगभग 50
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पटना मंडल प्रमुख सहित छह अधिकारी कोरोना संक्रमित पायें गये हैं. इन अधिकारियों को रिपोर्ट बुधवार को आयी.भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पटना के दो सुरक्षा अधिकारी रोना संक्रमित पाए गए हैं. इस बात की पुष्टि कोरोना रिपोर्ट आने के बाद हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




