शेर के बाड़े में कूलर, शेड में रहेंगे हिरण

Updated:
विज्ञापन

बढ़ते गर्मी को ध्यान में रखते हुए जानवरोंं के खान-पान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं किया गया. शरीर में पानी की मात्रा बरकरार रहें इसके लिए हर वक्त पानी की व्यवस्था रहती है.

विज्ञापन

पटना. जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान में रहने वाले जानवरों का खास ख्याल रखा जा रहा है. जू प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. जानवरों को न सिर्फ गर्मी से राहत दी जा रही बल्कि उनके खान-पान में भी बदलाव किया गया है. पक्षियों के बाड़े में वाटर स्प्रिंकलर लगाये गये हैं तो वहीं शेर, तेंदुआ, भालू, बाघ, चिंपांजी के लिए नाइट हाउस में फैन व्यवस्था गयी है. ज्यादा गर्मी होने पर कूलर भी व्यवस्था की जायेगी .गर्मी की वजह से जहां दिन के समय में बाघ, तेंदुआ और शेर के पिंजरे के फर्श को पानी से लगातार समय-समय पर गिला किया जाता है. वहीं जानवरों को धूप से बचाने के लिए शेड की भी व्यवस्था की जा रही है.ऑस्ट्रीच और इमू के बाड़े में वॉटर स्प्रिंकलर लगाये गये हैं. जानवरों को दिये जा रहे ठंडे फल : बढ़ते गर्मी को ध्यान में रखते हुए जानवरोंं के खान-पान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं किया गया. शरीर में पानी की मात्रा बरकरार रहें इसके लिए हर वक्त पानी की व्यवस्था रहती है. हरा चारा, मौसमी फल जैसे तरबूज, अंगुर, डाभ जानवरों को दिया जा रहा है. चिपांजी को हर रोज डाभ और मौसमी फल दिया जा रहा है. हाथी को केले का थंब दिया जा रहा है. ज्यादा गर्मी बढ़ने पर खान-पान में बदलाव किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन