Bihar: कांग्रेस प्रभारी ने तेजस्वी पर दिया बड़ा बयान, बोले- 'हमारी सरकार बनी तो दो डिप्टी सीएम होंगे, एक मुस्लिम होगा'
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Dec 2024 6:01 PM
Bihar: बिहार कांग्रेस के प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा है कि अगर 2025 में इंडिया गठबंधन की सरकार आती है तो कांग्रेस पार्टी से दो डिप्टी सीएम बनेंगे, जिसमें से एक मुस्लिम होगा.
Bihar: बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर इंडिया गठबंधन की जीत होगी तो कांग्रेस पार्टी से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. इसमें से एक डिप्टी सीएम मुस्लिम और दूसरा सामान्य वर्ग से होगा. बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने यह दावा किया है. इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी के सामने चुनाव में हार और जीत से पहले ही बड़ी डिमांड रख दी है.

तेजस्वी पर क्या बोले शाहनवाज आलम
बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि हम अगले विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद उनको मुख्यमंत्री बनाएंगे. खगड़िया में लालू यादव के बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की छाप देश के अधिकांश राज्यों में है. हमारी पार्टी और हमारे नेता को कमजोर कहने वाली पार्टी के नेताओं को ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप एक राज्य में हमसे मजबूत हैं तो इसका ये मतलब नहीं हुआ कि आप दूसरे दल पर सवाल उठाएं. महत्वाकांक्षा बुरी बात नहीं है लेकिन उसे कंट्रोल में रखना अच्छा होता है.
लालू यादव ने ममता बनर्जी का किया था समर्थन
कांग्रेस और राजद इंडिया गठबंधन में शामिल है. फिलहाल इस गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही है. हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. जिसका असर अब दिखना शुरू हो गया है. मंगलवार को लालू यादव ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी करेंगी तो हम उसका समर्थन करेंगे. बिहार के पूर्व सीएम का यह बयान कांग्रेस पार्टी को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है.
लालू यादव के बयान पर बिना नाम लिए बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा, ‘पिछले दिनों देश के एक बड़े पूंजीपति के घर में शादी हुई थी, तो जो-जो लोग उस शादी में गए थे, वही लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं जो उस शादी में नहीं गए थे. गांधी परिवार को पूरे देश के लोग स्वीकार करते हैं.’
शिवसेना उद्धव गुट ने किया लालू यादव के बयान का समर्थन
लालू यादव के बयान का समर्थन करते हुए शिवसेना उद्धव गुट ने कहा, ‘ममता बनर्जी देश की एक बड़ी नेता हैं. वे 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने मोदी जी के रथ को बंगाल में रोका है. एक नहीं, बल्कि उन्होंने भाजपा को दो बार हार का मुंह दिखाया. एक 2016 और दूसरा 2021 में. ममता बनर्जी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरती नजर आ रही हैं. वे लगातार प्रधानमंत्री को राजनीतिक मैदान में टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं.’
इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav: ‘लालू यादव बुढ़ापे में…’, जदयू एमपी लवली आनंद ने RJD सुप्रीमो पर साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










