ePaper

मुख्यमंत्री ने कविराज रामलखन सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि अर्पित

Updated at : 30 Nov 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कविराज रामलखन सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि अर्पित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूज्य पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा ''कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका'' में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी .

विज्ञापन

संवाददाता,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूज्य पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा ””कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका”” में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी . मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व परमेश्वरी देवी एवं धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार सहित मुख्यमंत्री के परिवार के अन्य सदस्यों तथा निकट संबंधियों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व कविराज रामलखन सिंह, स्व परमेश्वरी देवी एवं स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ उदय कांत, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक इ सुनील कुमार एवं राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छाेटू सिंह सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं परिजनों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा- अर्चना की. कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित हुए. मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन