पटना: बच्चे के गले से लॉकेट चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, ज्वेलर्स दुकानदार भी पकड़ा गया
पटना के सिटी सेंटर मॉल में बच्चे का लॉकेट चोरी करने वाले आरोपी और उसे खरीदने वाले ज्वेलरी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना जानें।
Patna News : पटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर मॉल में एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी का लॉकेट खरीदने वाले बाकरगंज स्थित शुभम ज्वेलर्स के दुकानदार शुभम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चोरी का लॉकेट बरामद कर लिया है.
आपके शहर में
सीसीटीवी फुटेज से चोर की हुई पहचान
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के चौधरी टोला निवासी आनंद कुमार जायसवाल 16 अगस्त को परिवार के साथ खरीदारी करने सिटी सेंटर मॉल गये थे. इसी दौरान राहुल कुमार ने उनके बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काट लिया और फरार हो गया.
घटना के बाद आनंद कुमार के बयान पर बुद्धा कॉलोनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में राहुल बच्चे के गले से लॉकेट काटते हुए नजर आया. इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरू की.
चीना कोठी से राहुल गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चीना कोठी इलाके में छापेमारी कर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि चोरी किया गया लॉकेट उसने बाकरगंज के शुभम ज्वेलर्स के दुकानदार शुभम कुमार को बेच दिया था. इसके बाद पुलिस ने शुभम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.
दुकानदार ने स्वीकार की संलिप्तता
बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के मामले में चोर के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है. दुकानदार ने चोरी का लॉकेट खरीदने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का लॉकेट भी बरामद कर लिया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए