बिहार में कोरोना की रफ्तार थमी तो चमकी बुखार ने बढ़ाई टेंशन, एक हफ्ते में नौ से अधिक मरीज मिले

Updated:
विज्ञापन

Chamki Bukhar In Bihar latest news: एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में 17 जुलाई को भर्ती हुए सकरा के चकरवे मनियारी निवासी दो वर्षीय अन्नुप्रिया में एइएस की पुष्टि हुई हैं. बच्ची का ब्लड सैंपल व अन्य रिपोर्ट आने के बाद डाॅ गोपाल शंकर सहनी ने एइएस की पुष्टि की है.

विज्ञापन

एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में 17 जुलाई को भर्ती हुए सकरा के चकरवे मनियारी निवासी दो वर्षीय अन्नुप्रिया में एइएस की पुष्टि हुई हैं. बच्ची का ब्लड सैंपल व अन्य रिपोर्ट आने के बाद डाॅ गोपाल शंकर सहनी ने एइएस की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि बच्ची को डॉ जेपी मंडल की यूनिट में भर्ती कर इलाज किया जा रहा हैं. अभी इसकी हालत सामान्य है.डॉ गोपाल शंकर सहनी ने कहा कि पिछले चार पांच दिनों से उमस बढ़ी है. बिहार में पिछले एक हफ्ते में नौ मरीज सामने आया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऐसे में एइएस (AES) से बच्चे पीड़ित होने लगे हैं. इस वर्ष एसकेएमसीएच 47 बच्चों में एइएस की पुष्टि हो चुकी है. जिसमें से 10 बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. वहीं दो बच्चे लामा हो गये. 29 बच्चों को इलाज के बाद घर भेजा गया. इधर, चमकी बुखार से पीड़ित तीन बच्चों को बुधवार को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया. सभी के ब्लड सैंपल पैथोलाॅजी विभाग को भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की पुष्टि की जायेगी. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चे का इलाज जारी है.

वहीं इसके अलावा एसकेएमसीएच में चमकी-बुखार (Chamki Bukhar) के तीन भर्ती हुए. उसमें सीतामढ़ी के ढाई साल का प्रियांशु और मोतिहारी के सात साल का कृष कुमार, दो साल की बालूघाट की नेहा कुमारी शामिल है. तीनों का इलाज चिकित्सों की टीम द्वारा की जा रही है.

Also Read: Coronavirus in Bihar : बिहार के 10 जिलों में नहीं मिले कोरोना संक्रमित, पटना में मिले 11 मरीज

बताते चलें कि बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 88 कोरोना के नए केस मिले हैं. राज्य में पटना में सिर्फ दो अंकों में कोरोना वायरस (coronavirusअ) के नए मामले सामने आया है. वहीं आठ जिलें में कोरोना के एक भी केस नहीं मिले हैं. जबकि कई जिलों में सिर्फ एक-एक नए मरीज सामने आया हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि बिहार में कोरोना से 98.59 फीसदी मरीज रिकवर हुए हैं.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन