अग्निवीर योजना तत्काल वापस ले केंद्र : दीपंकर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 12:47 AM
भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने ‘अग्निवीर’ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की है.पटना में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ शुरू से ही अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग कर रहा है.
संवाददाता, पटना भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने ‘अग्निवीर’ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की है.पटना में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ शुरू से ही अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग कर रहा है. हम केंद्र से इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं क्योंकि यह भेदभावपूर्ण और अनुचित है. हमारी पार्टी भी शुरू से ही इस योजना का विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का दृढ़ विश्वास है कि देश में जाति जनगणना/सर्वेक्षण की आवश्यकता है. इससे सरकार को उन लोगों (जातियों) की पहचान करने में मदद मिलेगी जो आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हैं. हम एनडीए के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर देश में जाति जनगणना/सर्वेक्षण की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए दबाव डालेंगे. बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा देने की पार्टी की मांग पर उन्होंने कहा कि कि केंद्र की राजग सरकार को बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजग की सरकार में जदयू और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की बड़ी भूमिका है, लेकिन राजग की बैठक में नीतीश कुमार ने जिस प्रकार की बातें कहीं, वह बहुत ही चिंताजनक है. हम उम्मीद करते हैं कि जदयू अपने मुद्दों पर डटा रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और जाति जनगणना को लेकर नीतीश कुमार को मोदी की गारंटी लेनी चाहिए थी, लेकिन पता नहीं नीतीश कुमार इस पर क्या करेंगे? बिहार के विभिन्न इलाकों में लोकप्रिय भोजपुरी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देने की पार्टी की मांग पर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार को भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की हमारी मांग पर विचार करना चाहिए. दुनियाभर में लोकप्रिय यह भाषा बिहार के भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बक्सर, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद और झारखंड के कई इलाकों में गहराई से व्याप्त है. उन्होंने कहा कि केंद्र से भोजपुरी को तुरंत आधिकारिक भाषा का दर्जा देने को कहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










