ताला तोड़ कर घर पर जमाया कब्जा, पुलिस ने खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन

पीपरा थाना स्थित मंझौली निवासी स्वर्गीय गिरजा नंदन सिन्हा की विधवा शकुंतला देवी की अनुपस्थिति में शनिवार को उसके आधा दर्जन रिश्तेदारों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में घुस कर कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन

मसौढ़ी . पुनपुन प्रखंड के पीपरा थाना स्थित मंझौली निवासी स्वर्गीय गिरजा नंदन सिन्हा की विधवा शकुंतला देवी की अनुपस्थिति में शनिवार को उसके आधा दर्जन रिश्तेदारों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में घुस कर कब्जा जमा लिया. इधर, दवा लाने पटना गयी शकुंतला देवी को इसकी जानकारी हुई तो वह भागी-भागी अपने घर पर पहुंची, जहां कब्जा जमाये लोगों ने उसे धमकी देते हुये घर से यह कह भगा दिया कि अंदर प्रवेश की तो हत्या कर देंगे. इससे भयभीत शकुंतला देवी पीपरा थाना पहुंची और आधा दर्जन रिश्तेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करायी.बाद में पुलिस मौके पर पहुंच घर पर कब्जा जमाये लोगों को समझाने का प्रयास किया और घर से निकल जाने को कहा. पुलिस के समझाने का असर जब उन लोगों पर नहीं हुआ तो पुलिस कड़ा रूख अख्तियार करते हुये घर में कब्जा जमाकर बैठे सभी लोगों को खदेड़ दिया. बाद में पुलिस अपनी मौजूदगी में विधवा शकुंतला देवी को घर में प्रवेश दिलाया. थानाध्यक्ष आर के पाल ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार है और संपत्ति को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय में लंबित है. थानाध्यक्ष ने विरोधी पक्ष को चेतावनी दी कि न्यायालय में मामला लंबित है. गड़बड़ी करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन