बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करें : प्रणव कुमार

Updated:
विज्ञापन

गृह विभाग ने बुधवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के मौके पर सभी वरीय पदाधिकारियों, कर्मियों ने शपथ ली.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना गृह विभाग ने बुधवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के मौके पर सभी वरीय पदाधिकारियों, कर्मियों ने शपथ ली. विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई एवं कानून का उल्लंघन है. जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य , विकास में बाधा है. उनके सपनों को साकार होने से रोकता है. इसलिए हम शपथ लेते है कि बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे. यह सुनिश्चित भी करेंगे कि मेरे परिवार, पड़ोस, समुदाय में किसी बालिका का बाल विवाह न हो. वहीं, बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत और सरकार को देंगे.सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे और बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करेंगे.मौके पर विशेष सचिव के सुहिता अनुपम, अपर अनिमेष पांडे के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन