15 दिन बाद भी टूटे जमींदारी बांध की नहीं की गयी मरम्मत

Updated:
विज्ञापन

जमींदारी बांध व अलंग 15 दिन पूर्व बाढ़ के पानी के तेज धारा से कट गयी थी, जिसकी अभी तक मरम्मत जलसंसाधन विभाग की ओर से नहीं की गयी है.

विज्ञापन

दनियावां/फतुहा. दनियावां प्रखंड व फतुहा थाना के बांकीपुर गांव से एसएच-78 पर ढिबरा हाइस्कूल जाने वाली जमींदारी बांध व अलंग 15 दिन पूर्व बाढ़ के पानी के तेज धारा से कट गया था. जिसकी अभी तक मरम्मत जलसंसाधन विभाग की ओर से नहीं की गयी है. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. अगर यह जमींदारी बांध की मरम्मत यथाशीघ्र नहीं करायी गयी तो किसानों की हजारों बिगहा में महीनों तक जल जमाव हो जायेगा, जिससे रवि की फसल लगाने में परेशानी होगी. हालांकि जलसंसाधन विभाग के जेइ ने बताया कि कच्ची सड़क रहने के कारण बालू भरे बोरे को कटे बांध तक ले जाने में परेशानी हो रही है. जल्द ही कटे बांध की मरम्मत कर दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन