TRE-4 प्रदर्शन से जुड़ी देखिए 5 तस्वीरें, पुलिस ने महिलाओं को घसीटा, जंजीर पहनकर पहुंचा अभ्यर्थी

Updated:
विज्ञापन

पटना में प्रदर्शन की तस्वीर

BPSC TRE-4 Protest: बीपीएससी टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर नारे लगाए. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका. पुलिस ने महिला को घसीटा जबकि अन्य अभ्यर्थियों को पुलिस टांग कर ले गई.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Protest: पटना की सड़क पर एक बार फिर बीपीएससी टीआरई-4 के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना कॉलेज से लेकर बीपीएससी तक अभ्यर्थियों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं. कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. प्रदर्शन से जुड़ी 5 तस्वीरों को देखिए…

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा. महिला अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए अपने साथ ले गई.

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुरुष अभ्यर्थी को टांगकर पुलिस अपने साथ ले गई.

प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी हाथ में जंजीर पहनकर पहुंचा. इस दौरान जंजीर पहने अभ्यर्थी को पुलिस हिरासत में लेकर साथ ले गई.

पुलिस ने छात्र नेता रिंकल यादव को घसीटते हुए हिरासत में ले लिया. रिंकल यादव पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रह चुके हैं और उन्हें तेज प्रताप यादव का समर्थन प्राप्त है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं महिला छात्र नेता खुशबू पाठक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को उग्र होने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से तैनात थे. जगह-जगह पर अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई थी.

पुलिस ने पहले ही किया था अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन शुरू होने से ठीक पहले ही पुलिस ने छात्र नेताओं और महिला अभ्यर्थियों को जबरन हिरासत में लेना शुरू कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. बवाल की शुरुआत तब हुई जब छात्र प्रदर्शन के लिए जुटने लगे.

छात्रों के उग्र तेवर को देखते हुए प्रशासन ने पटना कॉलेज के मुख्य गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया. कॉलेज और उसके आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. सड़क पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन को तैनात रखा गया था. पुलिस का साफ निर्देश था कि जो भी छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए सड़क पर दिखेगा, उसे तुरंत हिरासत में लेकर थाने भेज दिया जाएगा.

शिक्षा मंत्री ने की ये अपील

इस पूरे मामले पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार TRE-4 को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग लगातार तैयारी में जुटा है और बीपीएससी से बातचीत चल रही है.

मंत्री ने अभ्यर्थियों से आंदोलन छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘जो चीज होने जा रही है, उसके लिए आंदोलन करने का कोई फायदा नहीं है. आने वाले दिनों में जल्द परीक्षा होगी.

Also Read: LPG कंज्यूमर्स जल्द कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो जून के बाद रुक सकती है सब्सिडी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन