पटना पहुंची ‘भूल चुक माफ’ की टीम, राजकुमार राव ने बिहार पर फिल्म बनाने को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 May 2025 1:06 PM

विज्ञापन

Wamiqa Gabbi reacts to Bhool Chuk Maaf success

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव, वामिका गब्बी और निर्देशक करण शर्मा अपनी फिल्म 'भूल चुक माफ' के प्रमोशन के सिलसिले में बुधवार को पटना पहुंचे. फिल्म को लेकर टीम ने मीडिया से खुलकर बातचीत की और बिहार की ऑडियंस से खास उम्मीदें जताईं. बिहार में फिल्म बनाने पर भी उन्होंने बड़ी बात कही.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चुक माफ’ फिल्म के प्रोमोशन के लिए अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी और डायरेक्टर करण शर्मा बुधवार को पटना पहुंचे. राजधानी में लिट्टी-चोखा खाने के बाद फिल्म की पूरी टीम प्रभात खबर दफ्तर पहुंची. जहां तमाम युवा पत्रकारों से बात करने के बाद उनके जीवन के कई अनछुए पहलुवों के परते भी खुलीं. अभिनेता राजकुमार राव से बिहार को लेकर सवाल पूछा गया तो यहां से जुड़ी आत्मीय अनुभवों को साझा किया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कभी उन्हें मौका मिला तो वे बिहार में फिल्म करना पसंद करेंगे.

‘भूल चुक माफ’ है बाकी फिल्मों से अलग

अभिनेता राज कुमार राव ने बातचीत के दौरान अपने फिल्म के बारे में बताया, जिसमे उन्होंने कहा की ‘भूल चूक माफ’ एक अनोखी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में टाइम लूप का प्रयोग किया गया है जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाती है और दर्शकों को एक नया अनुभव देगी. उन्होंने आगे बताया कि मैंने हर जॉनर में काम किया है और पहले भी कई फिल्में शादी के ऊपर बनाई है लेकिन इस फिल्म में टाइम लूप का कॉन्सेप्ट और कॉमेडी का तड़का इसे और इंटरटेनिंग बनाता है.

मौका मिला तो बनायेंगे बिहार पर फिल्म

प्रभात खबर की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि यह एक बहुत सुन्दर राज्य है जहां फिल्मों का ट्रेंड है. उन्हें कभी मौका मिला तो वे अपनी अगली फिल्म बिहार में ही शूट करना पसंद करेंगे. क्योंकि यहां के लोग काफी अच्छे हैं. अगर कहानी भी बिहार की होगी तो और अच्छा होगा. फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रशासन की भूमिका काफी बढ़ जाती है, अगर बिहार में शूटिंग की सुविधा होगी तो और बेहतर होगा.

फिल्म में है कॉमेडी और इमोशन का खास एंगल

डायरेक्टर करन शर्मा ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा की ‘भूल चुक माफ’ फिल्म में कॉमेडी और इमोशन का एक अलग एंगल है जो इसे बाकी फिल्मों से अलग और खास बनाती है. अगर दर्शकों को पसंद आई तो ही फिल्म के सेकंड पार्ट का विचार होगा. कलाकारों ने बताया की उन्हें बिहार की ऑडियंस से काफी उम्मीदें हैं.

(सहयोगी सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में खुलेंगी 644 नई फैक्ट्रियां, 55 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, इतने हजार करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन