दानापुर. तीन दिनोंं से लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक के बाहर से बरामद

Updated:
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से लापता युवक का शव रविवार को सुबह रूपसपुर नहर के रेलवे ट्रैक के बाहर से बरामद होने से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

दानापुर. पिछले तीन दिनों से लापता युवक का शव रविवार को सुबह रूपसपुर नहर के रेलवे ट्रैक के बाहर से बरामद होने से सनसनी फैल गयी. मृतक के पहचान रूपसपुर चमरटोली निवासी व बीएमपी के सेवानिवृत सिपाही सुबोध बहादुर ठाकुरी के 25 वर्षीय पुत्र कृष्ण ठाकुरी के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले गुरुवार को घर कृष्ण निकाला था. काफी खोजबीन की, परंतु कहीं कुछ पता नहीं चला. रविवार की सुबह रूपसपुर पुलिस ने सूचना दी कि रूपसपुर नहर किनारे रेलवे ट्रैक के बाहर एक युवक का शव पड़ा है. जब शव को देखा तो कृष्णा का था. पुलिस ने बताया कि मृतक स्मैक व नशीली पदार्थ सेवन करने के आदि था. थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि ट्रेन से कटने से कृष्ण का मौत हुई है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लगती है. मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक के परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन