ePaper

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल पहुंचेंगे पटना, करेंगे मेगा रोड शो, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Updated at : 29 Jul 2022 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल पहुंचेंगे पटना, करेंगे मेगा रोड शो, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति के बैठक का विधिवत उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को दोपहर चार बजे करेंगे. इस कार्यक्रम में भाजपा के सात मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक के करीब 750 लोग भाग लेंगे.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय संयुक्त बैठक शनिवार से राजधानी पटना के ज्ञान भवन में शुरू होगी. इसमें देश भर से आकर बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पिछले 48-72 घंटों से प्रवास कर रहे भाजपा के सात मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक के करीब 750 राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे.

जेपी नड्डा करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन 

कार्यसमिति का विधिवत उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर चार बजे करेंगे. हालांकि इससे पहले सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत होगा. अपने दो दिवसीय बिहार प्रवास के दौरान श्री नड्डा कई सार्वजनिक एवं संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे. एयरपोर्ट से मौर्या होटल पहुंचने के क्रम में कई जगह उनका नागरिक अभिनंदन किया जायेगा.

30 जुलाई का कार्यक्रम 

  • 11 बजे : पटना एयरपोर्ट पर आगमन

  • 01.45 बजे : होटल मौर्या में ग्राम संसद का उद्घाटन करेंगे

  • 3.30 बजे : ज्ञान भवन में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

  • 4 बजे : ज्ञान भवन में भाजपा के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति का उद्घाटन करेंगे

  • 8.30 बजे : होटल मौर्या में बिहार सरकार के सभी भाजपा मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे

  • 9.30 बजे : होटल मौर्या में भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

Also Read: पटना जू में सीएम नीतीश कुमार ने बाघिन के चार शावकों का किया नामकरण, जानें क्या हैं उनके नाम
31 जुलाई का कार्यक्रम 

  • सुबह 8.30 बजे : होटल मौर्या के सामने शोभा यात्राओं का अवलोकन

  • सुबह 10.15 बजे : पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचेंगे और अरदास करेंगे

  • सुबह 11 बजे : पटना साहिब गुरुद्वारा के कम्युनिटी हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे व उनसे संवाद करेंगे

  • दोपहर 12 बजे : भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनिर्मित कई जिला कार्यालयों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

  • दोपहर 2 बजे : बापू सभागार में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगे

  • शाम 4 बजे : ज्ञान भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन समारोह में भाग लेंगे

  • शाम 5.30 बजे : प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांसदों, विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे

  • शाम 7.30 बजे : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे

  • रात्रि 9 बजे : होटल मौर्या में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन