पटना: बिक्रम में स्ट्रीट लाइट की तार पर नशेड़ियों की नजर, रातों-रात काट ले जा रहे वायर, अंधेरे में डूबे मोहल्ले

Updated:
विज्ञापन

बिक्रम में नशेड़ियों के निशाने पर स्ट्रीट लाइट, तार चोरी से मोहल्लों में पसरा अंधेरा. बिक्रम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की तारें चोरी होने की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है. नशेड़ियों के गिरोह द्वारा रातों-रात तार काटे जाने से कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Bikram Street Light Wire Theft : पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की तार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. आरोप है कि सूखा नशा करने वाले गिरोह के सदस्य रात के अंधेरे में बिजली के खंभों पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट की तार काट ले जा रहे हैं. इससे कई मोहल्लों की सड़कें अंधेरे में डूब गई हैं और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Patna News : रात में काट ले जा रहे स्ट्रीट लाइट की तार

डोमिनिया पुल निवासी कुणाल कुमार और पंकज मिस्त्री ने बताया कि रविवार की रात कुछ नशेड़ी उनके घर के सर्विस तार के पास लगी स्ट्रीट लाइट की तार काट रहे थे. स्थानीय लोगों के जागने की आहट मिलते ही सभी मौके से फरार हो गए.

अंधेरे से बढ़ी चोरी और हादसे की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही तार चोरी की घटनाओं के कारण कई इलाकों की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं. इससे रात में आवागमन मुश्किल हो गया है और चोरी, दुर्घटना व अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है.

नगर पंचायत से लगाई कार्रवाई की गुहार

ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनीता कुमारी से शिकायत कर जल्द कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अब तक प्रभावी रोकथाम की व्यवस्था नहीं हो सकी है.

नगराध्यक्ष ने मरम्मत और कार्रवाई का दिया भरोसा

नगराध्यक्ष मनीता कुमारी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित मिस्त्री को भेजकर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि अज्ञात नशेड़ियों द्वारा तार काटने की घटनाएं गंभीर हैं और स्थानीय पुलिस से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. साथ ही लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस और नगर पंचायत को देने की अपील की गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन