Patna News : बाइक चोर गिरोह के सरगना ऑटो चालक सहित तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2024 1:54 AM
पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत तीन को गिरफ़्तार किया है़ ये दिन में ऑटो चलाते थे और रात में रेकी कर बाइक की चोरी करते थे.
संवाददाता, पटना : पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. इसके सदस्य दिन में ऑटो चलाते थे और रात में रेकी कर बाइक की चोरी करते थे. इस मामले में अब तक तीन लोगों मनोज कापर, पंकज कुमार व राजू पंडित को गिरफ्तार किया गया है. चाेरी दो बाइक बरामद की गयी है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी पटेल नगर स्थित एक निजी मकान से चोरी की हीरो स्पलेंडर बाइक (बीआर 01 सीएक्स 0676) को जब्त की गयी. इसे खरीदने वाला सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र का 35 वर्षीय मनोज कापर है, जो यहां इंद्रपुरी में किराये के मकान में रहता है. पुलिस ने मनोज कापर को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करता है. उसने ऑटो चलाने वाले बीरू राम, रामेश्वर कुमार व पंकज कुमार से 14,500 रुपये में बाइक खरीदने की बात कबूली. उसकी निशानदेही पर तीन दिसंबर को पाटलिपुत्र से चोरी हुई लाल रंग की पैशन प्रो बाइक (BR-01BS-7470) बेऊर के साइचक से राजू पंडित नाम के लड़के के पास से बरामद की. राजू पंडित ने बताया कि 5,500 रुपये में बीरू राम व रामेश्वर से उसने यह बाइक खरीदी है. इसी तरह मनोज की निशानदेही पर इंद्रपुरी से पंकज को गिरफ्तार किया गया है.
रांची से स्कॉर्पियो की चोरी में जेल जा चुके हैं मनोज और पंकज
पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद ने बताया कि रांची के ओरमांझी थाने से स्कॉर्पियो की चोरी में मनोज कापर व पंकज कुमार 2021 में जेल जा चुके हैं. वहीं, इस संगठित बाइक चोर गिरोह में ऑटो चालक बीरू राम व रामेश्वर कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. ये लोग बाइक चुराने के लिए मास्टर की का इस्तेमाल नहीं करते थे, बल्कि लॉक को तोड़ देते थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










