Bihar Weather: बिहार में पछुआ ने दी दस्तक, पढ़िए दीपावली में कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather आइएमडी के अनुसार 31 अक्तूबर की शाम से बिहार में आसमान साफ होने का पूर्वानुमान है. लिहाजा न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं. ठंड को लेकर पढ़िए क्या है अपडेट

विज्ञापन

Bihar Weather दीपावली की रात से बिहार में पछुआ हवा चलने के आसार हैं. इसके बाद से राज्य में रात के तापमान (न्यूनतम ) में में गिरावट की संभावना है. हालांकि इससे पहले तक खासतौर पर दक्षिण बिहार में कुछ एक जगहों पर बादल छाये रह सकते हैं. इस मौसमी दशा में अगले 24 घंटे के दरम्यान राज्य के रोहतास, गया,नवादा,भागलपुर और कटिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आइएमडी के अनुसार 31 अक्तूबर की शाम से बिहार में आसमान साफ होने का पूर्वानुमान है. लिहाजा न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं. हालांकि कड़ाके की ठंड का अभी कोई पूर्वानुमान नहीं है. दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है. यह वह मौसमी सिस्टम है, जिससे न केवल बिहार बल्कि समूचे उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है. फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के संकेत नहीं हैं.

पुरवा चल रही है. जिसकी वजह से रात का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक चल रहा है.आइएमडी की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछले दिन रोहतास और गया में छिटपुट बारिश दर्ज हुई है. अक्तूबर माह में अभी तक राज्य में केवल 19.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि सामान्य से 66 प्रतिशत कम है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन